चित्रा पटेल : रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार ने छत्तीसगढ़ पुलिस को साप्ताहिक छुट्टी देने की घोषणा की थी ताकि छत्तीसगढ़ पुलिस सप्ताह में 1 दिन छुट्टी लेकर रिलैक्स रहेंगे और रिलैक्स होकर ड्यूटी करेंगे। छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में सप्ताहिक छुट्टी लागू भी हो चुका था, उसके बाद देश प्रदेश में कोरोना संक्रमण महामारी का दौर शुरू हो गया जिसके चलते छत्तीसगढ़ सरकार ने यह फैसला लिया कि सप्ताहिक छुट्टी कैंसिल किया जाए और कोरोना काल में छत्तीसगढ़ पुलिस ने बखूबी से अपनी ड्यूटी निभाई।
प्रदेश में बीते सप्ताह 3 अगस्त से 9 अगस्त के बीच कोरोना संक्रमण की औसत दर 0.29 प्रतिशत रही है। कोरना का संक्रमण बहुत ही कम हो चुका है।
सप्ताहिक छुट्टी पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का बयान
गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि सप्ताहिक छुट्टी का आदेश हो चुका है और विशेषकर फॉरेस्ट एरिया है वहां हफ्ते में एक दिन छुट्टी मिला तो आते-जाते में ही खत्म हो जाता था तो उन्होंने हल निकाला है कि महीना में एक साथ 4 दिन का छुट्टी लेकर आ जाते और चले जाते हैं, और मैदानी इलाके में अभी जब पुलिस भर्ती हो रही है , पुलिस बल की संख्या जब बढ़ जाएगी तब उनको सप्ताहिक छुट्टी का फायदा मिलने लगेगा।
गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा छत्तीसगढ़ के पुलिस को सप्ताहिक छुट्टी देने का आदेश जारी कर दिया गया..@AmanTamrakar22 @dmawasthi_IPS86 @CG_Police pic.twitter.com/o1OJXuTrCx
— hns24 news.com (@news_hns24news) August 11, 2021
जेल विभाग के प्रमोशन रुकी
छत्तीसगढ़ के जेल विभाग में प्रमोशन रुकी हुई है इसको लेकर छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा जेल विभाग के कर्मचारियों का प्रमोशन इसलिए रोका गया है क्योंकि कोरोना का संक्रमण चल रहा था और अब प्रमोशन के लिए तैयारी चल रही है जल्द ही की जाएगी और इसकी अभी तैयारी चल रही है ।