रायपुर : छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण बेकाबू हो चुका है जिस पर प्रदेश सरकार Corona संक्रमण को रोकने के लिए तमाम उपाय कर रही है। 9 अप्रैल से 26 अप्रैल तक रायपुर में लॉकडाउन है और छत्तीसगढ़ के 11 जिलों में लॉकडाउन किया गया है।
खाद्य नागरिक आपूर्ति व उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अमरजीत भगत विभागीय बैठक लेंगे।
विभाग के आला अधिकारियों से महत्वपूर्ण मुद्दों पर करेंगे चर्चाा करेंगे। दैनिक उपभोग की खाद्य सामग्रियों व सब्ज़ियों की अनावश्यक मूल्य वृद्धि पर होगी चर्चााऔर कालाबाज़ारी व आपदा काल में मुनाफ़ाखोरी पर नियंत्रण के लिए निर्णय लिए जाएँगे।
यह बैठक वर्चुअल माध्यम में आज 19 अप्रैल को शाम 4:00 बजे होगी