मंत्री अमरजीत भगत बड़ा दमालि ब्लॉक के पहाड़ी स्थित गांव खिरखिरी पैदल 4 किलोमीटर चल कर गए

Chhattisgarh

रायपुर : प्रशासनिक अमले को साथ लेकर मंत्री अमरजीत भगत बड़ा दमालि ब्लॉक के पहाड़ी स्थित गांव खिरखिरी पैदल 4 किलोमीटर चल कर गए। भारत की आज़ादी के बाद पहली बार कोई मंत्री प्रशासनिक अमले को लेकर लगभग चार किलोमीटर पहाड़ी चढ़कर इस दुर्गम गांव पहुँचे ।  इस दौरान आवश्यकतानुसार विकास कार्यों के लिये त्वरित निर्णय लिया जा सकेगा। इससे पहले मंत्री अमरजीत भगत ने पहाड़ी की तराई में तालाब के पास बैठकर बड़ा दमालि के निवासियों से बात कर उनकी समस्याएँ पता की। समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिये उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया।

मंत्री अमरजीत भगत के साथ सरगुजा जिला कलेक्टर, आई.जी समेत पूरा प्रशासनिक आला अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *