जांजगीर जिला में अचानक झमाझम बारिश होने से धान खरीदी केंद्र हुआ प्रभावित

Chhattisgarh

चित्रा पटेल : जांजगीर: जिला में अचानक से झमाझम बारिश होने से धान खरीदी केंद्र हुआ प्रभावित।

जांजगीर जिला में आज सुबह अचानक झमाझम बारिश शुरू हो गई जिससे धान खरीदी केंद्र में अव्यवस्था फैल गई आज धान खरीदी का आखरी दिन है कई किसान अपने धान लेकर धान खरीदी केंद्र की ओर रवाना हो रहे थे और कई रवाना हो चुके थे उनका भी ध्यान अचानक बारिश होने से प्रभावित हुआ।

जांजगीर जिला के डभरा ब्लॉक क्षेत्र मे लगातार दो घंटे तक बारिश हुई। जिसके चलते धान भीग गई सरकार ने जो धान खरीदी की थी उसका उठाई गिरी समय पर नहीं होने से धान संग्रहण केंद्र में सारे धान एकत्र है, वह भी भीग गई। जिला के कई ऐसे नए धान खरीदी केंद्र बनाए गए हैं जहां पर सरकार के द्वारा त्रिपाल भी उपलब्ध नहीं कराया गया है और ना ही बिजली के लिए कोई उपलब्ध कराया है जिस पर धान खरीदी केंद्र प्रभारी द्वारा अपने पैसे से त्रिपाल खरीद कर धान को ढका गया है। अचानक बारिश से प्रभावित क्षेत्र डभरा ब्लॉक में ज्यादा क्षेत्र मे बारिश हुआ है चंद्रपुर अमलडीहा सपोस डभरा कोटमी डभरा धान संग्रहण केंद्र में हुआ है। अभी तक अमलडीहा में बारिश ने अपना रंग दिखाया है। मडवा धान खरीदी केंद्र प्रभारी ने बताया कि 42 हजार धान खरीदी हो चुकी है अभी तक लगभग उसमें से लगभग 50 क्विंटल धान बारिश की पानी से भीग गया है।

अमल दिया धान खरीदी केंद्रों में करीबन 60,000 क्विंटल धान की खरीदी हो चुकी है।

जानकारी मिलते ही जांजगीर जिला प्रभारी मंत्री टी एस सिंहदेव ने अधिकारियों को निर्देश दिया जिस पर  धान खरीदी केंद्र में नोडल अधिकारी को निरीक्षण के लिए भी रवाना किया गया है, वही खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने भी जांजगीर के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

धान खरीदी प्रभारी रजिस्टार जांजगीर शेखर जयसवाल ने बताया की डभरा ब्लॉक क्षेत्र में नोडल अधिकारी धान खरीदी केंद्र के निरीक्षण करने के लिए रवाना हो चुके हैं। और कहा है कि अचानक बारिश से धान खरीदी केंद्र में धान की नुकसान की भी निरीक्षण की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *