सायकल और मोटर सायकल के बीच टक्कर : थाना आरंग

Chhattisgarh

आरंग : आरंग थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया है कि थाना क्षेत्र के धन्नूलाल ढीमर ग्राम रसनी का निवासी है प्रार्थी और मजदूरी का काम करता है। दिनांक 14.01.2021 को मेरे पिता मानसिंग ढीमर ग्राम चरौदा मढई मेला देखने गये थे मढई मेला देखकर शाम करीब 06.00- 07.00 बजे वापस घर आ रहे थे ग्राम भिलाई व ओडका के बीच पहुंचे थे कि उसी समय ग्राम भिलाई तरफ से मोटर सायकल HF हिरो क्रमांक CG04 LL 3126 का चालक तेज लापरवाही पूर्वक अपने वाहन को चलाकर पीछे तरफ से मेरे पिताजी के सायकल में ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया । एक्सीडेंट से धन्नूलाल ढीमर के पिताजी के सिर, दोनो पैर व कंधे में चोटे आई। प्रार्थी ने बताया है कि घटना को गांव के दिनेश चंद्राकर, मोरज चंद्राकर देखे है और उसके पिताजी को देवकृपा अस्पताल शंकरनगर रायपुर में ईलाज हेतु भर्ती है । आगे कार्यवाही चाहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *