अफरा तफरी कर कोयले के स्थान पर पत्थर धूल मिट्टी कोयला भरा…पुलिस ने किया कार्यवाही

Chhattisgarh

रायपुर : रायपुर के उरला थाना क्षेत्र में दिनांक 8/1 /21 को आलोक फेरो एलॉयज लिमिटेड कंपनी उरला के द्वारा कच्चा माल कोयला दीपिका कोल माइंस कोरबा से 57.210 MT कीमती ₹114000 का मंगाया गया था जो उक्त ट्रक क्रमांक सीजी 15 AC 2760 एवं सीजी 13 एल ए 4301 का चालक अन्य ब्यक्तियो से मिलकर षडयंत्र पूर्वक अफरा तफरी कर कोयले के स्थान पर पत्थर धूल मिट्टी कोयला में मिलाकर ट्रक में भरकर कंपनी में लाएं जो आरोपियों का कृत अपराध धारा 407 ,120 (बी) ipc का पाए जाने से उक्त दोनो ट्रक चालक(१) हरीश कुमार पिता यशपाल उम्र 24 वर्ष साकिन ग्राम फुलझर थाना दीपिका जिला कोरबा (2)आरोपी संतोष कुमार यादव पिता चेतराम यादव उम्र 24 वर्ष साकिन ग्राम माखनपुर थाना पाली जिला कोरबा को आज दिनांक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *