आयकर में छूट की सीमा 5 लाख किए जाने का स्वागत करते : राजकुमार राठी

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : रायपुर 01 फरवरी , कैट के प्रदेश प्रवक्ता राजकुमार राठी ने आयकर में छूट की सीमा 5 लाख किए जाने का स्वागत करते हुए कहा है कि यह मांग काफी वर्षों से की जा रही थी जिसे इस वर्ष मोदी सरकार ने पूरा किया है जिसका लाभ ना केवल नौकरी पेशा वर्ग को मिलेगा बल्कि व्यापारी समाज भी इससे लाभांवित होगा। राठी ने सरकार द्वारा 18 प्रकार की फसल पर समर्थन मूल्य घोषित किए जाने का स्वागत करते हुए कहा कि देश की अधिकांश जनता खेती के व्यवसाय से जुड़ी हुई है। इससे उन्हें लाभ होगा इसी प्रकार हमारे किसान भाई जिसके पास 5 एकड़ से कम जमीन है उसकी भी चिंता सरकार ने की है जोकि एक सकारात्मक पहल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *