भालुओं का आतंक …घायल बैकुंठपुर जिला हॉस्पिटल में भर्ती … अंबिकापुर टीम हुई रवाना

Chhattisgarh

रायपुर : छ ग के ग्रामीण क्षेत्रों में जंगली एरिया में भालुओं के हमले में अबतक 4 लोगो की मौत हो चुकी है ।बताया जा रहा है कि ग्रामीणों पर हमला करने वाले भालुओं के झुंड में से एक भालू पागल हो गया है ।पागल भालू को कंट्रोल करने के लिए अम्बिकापुर से एक्सपर्ट की टीम रवाना हो चुकी है ।भालू के हमले में मरने वाले 4 लोगो मे से 2 महिला है 2 पुरुष ,इनके एक महिला पुरुष पति पत्नि हैं।

आपको बता दें बीती रात जंगल में हर्रा चुनने गए ग्रामीणों पर अचानक भालू ने हमला बोल दिया जिससे 4 ग्रामीण की मौत हो गई वहीं तीन ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिन्हें इलाज के लिए बैकुंठपुर जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। एक ग्रामीण को लोगों ने मुश्किल से रेस्क्यू किया ।

मृतकों /घायलों की ससूची देखें

इसमें एक पुरुष फूल साय पंडो 60 वर्ष व एक महिला रामबाई बाई;65 वर्ष व एक पुरुष और एक अन्य महिला की जान चली गई। घटना में बसंती, सोनामति, कमला बाई, पीलर व बाबी गंभीर रूप से घायल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *