रायपुर ब्रेकिंग : राजधानी रायपुर के माना थाना से बड़ी खबर निकल कर आ रही है,जानकारी मुताबिक माना बाल संप्रेक्षण गृह से सजा काट रहे दो बंदी फरार हो गए। एक आरोपी हत्या अपहरण और एक रेप के आरोप में सजा भुगत रहे थे, दो बन्दी आज सुबह बन्दी गृह से चकमा देकर फरार हो गए। हत्या का आरोपी मुकेश चौहान और बलात्कार का आरोपी रमेश उर्फ मोटू गोड सुबह बाल संप्रेक्षण गृह से भाग निकले। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपियों ने बाल संप्रेक्षण गृह की दीवारों में सुराख कर भागने का रास्ता बनाया था ।दोनों के खिलाफ माना थाने में केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थाना प्रभारी दुर्गेश रावटे ने बताया कि दोनों आरोपियों को जल्द ही पुलिस पकड़ लेगी।