सहायक स्वास्थ्य अधिकारी ने अर्जुन नगर में रामकी के सुपरवाईजर को बुलाकर अंदर बस्ती में व्हील बीन से घर-घर जाकर कचरा एकत्र करवाया 

Chhattisgarh

रायपुर – नगर निगम रायपुर के आयुक्त  सौरभ कुमार के आदेषानुसार निगम की सहायक स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. तृप्ति पाणीग्रही ने जोन 4 के जोन स्वास्थ्य अधिकारी चंद्रषेखर श्रीवास्तव की उपस्थिति में जोन 4 के मौलाना अब्दुल रउफ वार्ड की अर्जुन नगर बस्ती का सघन निरीक्षण किया एवं वहां रामकी कंपनी के सुपरवाईजर को बुलाकर अंदर बस्ती में व्हील बीन घर-घर ले जाकर कचरा एकत्र करवाया क्यो कि कंपनी की गाडी अंदर नहीं जा सकती है। स्वच्छता प्रेरक सत्यवती एवं अन्य स्वच्छता प्रेरको ने बस्ती के रहवासियों को कचरा सडक पर नहीं फेंकने, मास्क लगाने एवं हाथ साबून से अच्छी तरह से धोने की समझाईष देते हुए जनजागरण किया। सफाई के पष्चात चूना, ब्लीचिंग, एंटी लार्वा छिड़काव करने के निर्देष सहायक स्वास्थ्य अधिकारी ने संबंधितों को स्थल पर दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *