जिन पुलिस अधिकारियों ने अब तक ज्वाईन नहीं किया है…उनके विरुद्ध तत्काल निलम्बन की कार्रवाई कर चार्जशीट सौंपी जाए

Chhattisgarh

रायपुर :  डीजीपी डीएम अवस्थी ने सभी एसपी और इकाई प्रमुखों को निर्देश दिए हैं कि ज्वाइनिंग टाइम बीत जाने के बाद भी जिन पुलिस अधिकारियों ने अब तक ज्वाईन नहीं किया है, उनके विरुद्ध तत्काल निलम्बन की कार्रवाई कर चार्जशीट सौंपी जाए।
डीजीपी ने सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि शासन एवं पुलिस मुख्यालय द्वारा जिन पुलिस अधिकारियों/ कर्मचारियों के स्थानांतरण किये गए हैं, उन्हें तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त किया जाए। सभी रेंज आईजी को भी निर्देश दिया गया है कि वे स्वयं स्थानांतरण आदेशों को पालन कराना सुनिश्चित करें। यदि स्थानांतरण के बाद भी अधिकारी को रिलीव नहीं किया जाता है तो इकाई प्रमुख को जिम्मेदार माना जायेगा। स्थानान्तरण के बाद भी रिलीव ना करना बहुत ही गंभीर अनुशासनहीनता है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। डीजीपी श्री डीएम अवस्थी सोमवार को खुद ऐसे मामलों की समीक्षा करेंगे। एडीजी प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि ऐसे अधिकारी जिनका स्थानांतरण हो गया है और उन्होंने अब तक नई जगह पर ज्वाइन नहीं किया या इकाई प्रमुख द्वारा अब तक रिलीव नहीं किया है उनकी लिस्ट बनाकर प्रस्तुत की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *