रायपुर – नगर निगम रायपुर के जोन 6 की विशेष टीम ने आज रायपुर जिला कलेक्टर डॉक्टर एस. भारती दासन के आदेशानुसार और नगर निगम रायपुर के आयुक्त सौरभ कुमार के निर्देशानुसार निगम जोन 6 के जोन कमिश्नर दिनेश कोसरिया के नेतृत्व में जोन 6 के तहत आने वाले मठपुरेना चौक, भाटागांव, दंतेश्वरी चौक में लोगों को शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने निःशुल्क काढा का वितरण किया. वहीं इन स्थानों में 5 से अधिक लोगों के अनेक स्थान में मिलने पर वहां विशेष सेनेटाईजेशन स्प्रे अभियान चलाया गया, चुना, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करवाया गया, फागिंग अभियान चलाया गया. इस प्रकार का विशेष अभियान कोविड 19 के वायरस के संक्रमण के प्रसार की जनहित में जनस्वास्थ्य सुरक्षा की दृष्टि से भीड़ वाले स्थानों एवं सार्वजनिक स्थलों को चिन्हित करके जोन स्तर पर रायपुर जिला प्रशासन के आदेशानुसार और रायपुर नगर पालिक निगम प्रशासन के निर्देशानुसार लगातार जारी रहेगा.