केन्द्रीय स्वास्थ मंत्रालय ने कोविड-19 को लेकर जारी की नई एडवाइजरी : बैकुंठपुर

Chhattisgarh

बैकुंठपुर (कोरिया) : सितंबर 13
देश में बढते कोरोना मरीजो की संख्या पर लगाम लगाने के लिए जनसमुदाय में जागरुकता जरूरी है। जिसके लिए केन्द्रीय स्वास्थ मंत्रालय द्वारा समय समय पर सलाह और निर्देश जारी करता रहता है।इसी कडी में केन्द्रीय स्वास्थ मंत्रालय ने कोविड-19 को लेकर नई एडवाइजरी जारी की है जिसमें कोरोना से ठीक हुए लोग से स्वयं को स्वस्थ रखते हुए निजी अनुभवों को जनसमुदाय स्तर पर साझा करने की अपील शामिल है।
जानकारी देते हुए सीएमएचओ डां रामेश्वर शर्मा ने बताया,” केन्द्रीय स्वास्थ मंत्रालय द्वारा जारी एडवाइजरी के अनुसार कोरोना से ठीक हुये लोगों को मास्क लगाने, हाथों की स्वच्छता आदि का ध्यान रखना चाहिए,इसके साथ ही उन्हें पर्याप्त मात्रा में गर्म पानी पीने की सलाह दी गई है। यदि उनका स्वास्थ्य सही है तो नियमित रूप से घरेलू काम करते हुए खुद को एक्टिव रखने की सलाह शामिल है।“
उन्होने बताया, “कोरोना से ठीक हुए लोगो को स्वास्थ्य के अनुसार रोजाना योगासन, प्राणायाम और मेडिटेशन कर सकते हैं. डॉक्टर की सलाह से ब्रीदिंग एक्सरसाइज कर सकते हैं। सुबह और शाम को आरामदायक तरीके से वॉक करना,खान-पान को संतुलित और पौष्टिक रखें, जो पचाने में आसान हो. इसके साथ ही पर्याप्त नींद लें और आराम करें, धूम्रपान और शराब के इस्तेमाल से बचें।डॉक्टर की सलाह के अनुसार नियमित तौर पर दवाए लें। इसके अलावा ब्लड प्रेशर, टेम्परेचर, सुगर, प्लस ऑक्सीमेट्री आदि का ध्यान रखें. यदि लगातार सूखी खांसी या गले में खराश है तो गार्गल करें और स्टीम इनहेलेशन करें. कफ मेडिसिन, डॉक्टर की सलाह पर ही लेनी चाहिए।“
जारी एडवाजरी में मंत्रालय ने च्यवनप्राश के उपयोग, योगासन, प्राणायाम की सलाह दी है. मंत्रालय की ओर से जारी पोस्ट कोविड-19 मैनेजमेंट प्रोटोकॉल में सलाह है कि कोरोना वायरस से रिकवर हो चुके लोग अपने व्यक्तिगत स्तर और कम्युनिटी स्तर पर चीजों का ध्यान रख सकते हैं।कम्युनिटी लेवल पर जागरुकता के लिए रिकवर व्यक्ति को कम्युनिटी लेवर पर सोशल मीडिया, कम्युनिटी लीडर, धार्मिक नेता आदि के माध्मय से पॉजिटिव एक्सपीरियंस शेयर करना चाहिए. सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए योग, मेडिटेशन ग्रुप सेशन मे भाग लेना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *