कंटेनमेंट जोन होने के बावजूद इलाके में आवागमन जारी.., बेखौफ होकर नियमों का बना रहे मजाक

Uncategorized

रायपुर,चित्रा पटेल। एक ओर जहां विश्व के साथ-साथ पूरा देश कोरोना से डरा हुआ है तो दूसरी ओर राजधानी के कबीर नगर इलाके के रहवासी इसे लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं। इलाका सील होने के बाद भी लोग बैरिकेटिंग लांघ कर आवाजाही कर रहे हैं। प्रशासन द्वारा रोड ब्लॉक कर मार्ग परिवर्तित किया गया है, लेकिन ये सूचना दिखावा मात्र रह गई है।

गौरतलब है कि क्षेत्र में बीते दिनों एक कोरोना मरीज की पुष्टि भी हुई है जिसके बाद प्रसाशन ने इलाके को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। वहीं लोग शासन के नियमों की धज्जियां उड़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। हालांकि आने-जाने वाले लोगों की जानकारी ली जा रही है लेकिन आवागमन की अनुमति नहीं है। लोगों को 14 दिन घरों में ही रहने की हिदायत दी गई है।

 

 

पत्रकार बताकर करता है दादागिरी

एक व्यक्ति ऐसा भी है जो खुद को पत्रकार बताकर प्रेस कार्ड दिखाने की बात करते हैं और दादागिरी से पेश आता है। वह यह कहता नजर आता है को वो पत्रकार है और कहीं भी आ जा सकता है। चौंकाने वाली बात ये है कि प्रशासन ने इलाके में एक जवान भी तैनात किया हुआ है, लेकिन फिर भी लोग ऐसी लापरवाही कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *