चित्रा पटेल : रायपुर : नगर पालिक निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर एवं आयुक्त सौरभ कुमार के आदेशानुसार आज से निगम के सभी जोन में स्वास्थ्य विभाग की विशेष टीमों ने शहर को गंदगी एवं बदबू सहित प्रदूषण से राजधानीवासियो को निजात दिलवाने सूअरों को पकड़ने विशेष अभियान प्रारम्भ जोरों से प्रारम्भ कर दिया. जनहित में जनतस्वास्थ्य सुरक्षा दृष्टि से अभियान निरंतर जारी रहेगा. अपर आयुक्त पुलक भट्टाचार्य ने बताया कि पहले दिन आज अभियान के तहत कुल 25 सूअरों को जोन स्वास्थ्य विभाग की विशेष टीमों ने पकड़ने की कार्यवाही की है. जोन -2 ने मोवा में 7, जोन -3 ने सिविल लाइन में 1, जोन -4 ने देवार डेरा तेलीबांधा में 7, जोन -6 ने दुर्गा मंदिर मठपुरैना के पीछे 3, जोन -7 ने गीतानगर उत्कल बस्ती में 2 और जोन -8 ने कुकुरबेडा में 1, पंडित मोतीलाल नेहरू नगर में 1, अशोक नगर एवं बम्लेश्वरी नगर में 3 को मिलाकर 5, इस प्रकार आज पहले दिन के अभियान में निगम स्वास्थ्य विभाग की विशेष टीमों ने कुल 25 सूअरों को पकड़ा है. महापौर एवं आयुक्त के आदेशानुसार राजधानी रायपुर को सूअरों से मुक्त करवाकर नागरिकों को प्रदूषण, गंदगी, बदबू से निजात दिलवाने अभियान निरंतर सभी जोन के स्वास्थ्य विभागों की विशेष टीमों द्वारा जारी रहेगा.