जहरीली गैस रिसाव की चपेट में 7 मजदूर आए…NHMMI में चल रहा इलाज

Chhattisgarh

रायगढ़ : विशाखापट्टनम में जहरीली गैस के रिसाव की खबर के बीच छत्तीसगढ़ से भी एक बुरी खबर है। जहरीली गैस रिसाव की चपेट में 7 मजदूर आ गये। इस घटना में 3 मजदूरों की हालत गंभीर बतायी जा रही है। हादसा रायगढ़ के तेतला गांव की बतायी जा रही है।

सभी गंभीर रुप से बीमार लोगों को रायपुर रेफर किया गया है। माना जा रहा है कि जल्द ही उन्हें रायपुर लाया जायेगा। घटना रायगढ़ के शक्ति पेपर मिल का है। जहां पेपर कारखाना की सफाई करने के लिए मजदूरों को भेजा गया था। इस दौरान पेपर मिल में जहरीली गैस का रिसाव शुरू हो गया।
तीनों मरीजों को रायपुर के एन एच एम एम आई नारायणा सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल लाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *