ईश्वर सोनी : बीजापुर : खबर छपने के बाद प्रशासन आया हरकत में ओर जिला कलेक्टर के डी कुंजाम के निर्देश पर सहायक खाद्य अधिकारी बी एल पदमाकर , सचिव हितेंद्र झाड़ी , पटवारी के सुनीता को खबर की वास्तविकता की जांच करने ग्राम पंचायत पेद्दाकोरमा भेजा , मोटरसाइकल से जंगल के रास्ते जांच टीम पेद्दाकोरमा पंहुची ओर ग्रामीणों से चर्चा करने के बाद सोसायटी सेल्समैन दशरू की मीडिया में आई राशन वितरण में अनियमतीता एंव चावल बेचने की शिकायत की खबर को सच पाया और जांच रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपी जिसके बाद कलेक्टर के निर्देश पर एस डी एम ने ततकाल सेल्समैन दशरू (शासकीय उचित मूल्य की दुकान पेद्दाकोरमा )को निलंबित करते हुए अगले आदेश तक मार्केटिंग बीजापुर को संचालन का आदेश दिया

