चित्रा पटेल : रायपुर : घटना गोलाबाजार थाना क्षेत्र में बाँसटाल की है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में दो लोगों की मौत हो जाने की ख़बर है।
जिस पर एएसपी पंकज चन्द्रा ने बताया कि 1 की हालत गंभीर है , जिसकी इलाज हॉस्पिटल में चल रही है और , दो कि मौत हो चुकी है,कारण अभी पता नहीं चला है। पुलिस जांच में जुटी है।
हम बता दें कि प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक मौत की वजह शराब की जगह स्पिरिट सेवन बताई जा रही है. हालांकि अभी तक कारण स्पष्ट नहीं है।
दो लोग असगर खान (43 वर्ष) और दिनेश समुंदर (45 वर्ष) की मौत हो गई है. जबकि अजय कुंजाम की हालत गंभीर बनी हुई है. मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जाँच शुरू कर दी है। तमाम पुलिस अधिकारी दल के साथ पहुंचे हुए हैं।
यही रायपुर के महापौर एजाज ढेबर ने जानकारी देते हुए बताया कि जिस तरह कोरोना वायरस के मद्देनजर दारू की दुकानें बंद की गई है यह उसका ही असर है. महापौर द्वारा जानकारियां भी दी कि एक और जगह से उनके पास यह खबर आई है, की एक और युवक ने दारु ना मिलने की वजह से फांसी लगाकर आत्महत्या की. इसके साथ ही कांच खाने के बात भी सामने आई है. मेयर ने मृतक के परिजनों से की मुलाकात ।