कंचनगंगा कालोनी को किया गया सेनेटाइज

Chhattisgarh

रायपुर : कंचनगंगा कालोनी रोहनीपुरम में एक युवती के कोरोना संदिग्ध पाए जाने पर कल देर रात ही वहां फॉगिंग कराई गई। आज सुबह चार बजे से निगम अमले ने वहां पहुंचकर सेनेटाइज करने का काम शुरू कर दिया।
रायपुर नगर निगम के जोन क्रमांक 5 के जोन कमिश्नर अरुण ध्रुव, कार्यपालन अभियंता  बीपीके राही, जोन स्वास्थ्य अधिकारी  भूषण ठाकुर, सेनेटरी इंस्पेक्टर श्री दिलीप साहू तथा टीम के अन्य सदस्य सुबह 4 बजे से ही कंचनगंगा कालोनी पहुंच गए थे। सबसे पहले वहां के गलियों और नालियों की साफ सफाई की गई। तदुपरांत वहां एल्कोहलयुक्त सेनेटाइजर से छिड़काव नालियों और घरों के बाहर किया गया गया। कीट नाशक दवाइयों का भी छिड़काव किया गया। साथ ही चूना ब्लीचिंग भी की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *