बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को किया गया चार्ज

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : कवर्धा भारतीय जनता पार्टी कबीरधाम द्वारा शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश संगठन महामं canत्री पवन साय व राजनांदगांव सांसद अभिषेक सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। विधानसभा में चुनाव के परिणाम को लेकर शीर्ष के नेताओं ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से बात की। साथ ही दोगुनी उत्साह के साथ आगामी लोकसभा चुनाव में काम करने के लिए उत्साहित भी किया गया। तैयारी करने की दृष्टि से कार्यकर्ताओं में जोश भरा। नेताओं ने कहा हार जीत तो लगी रहती है। इस बार विधानसभा की पराजय को लोकसभा की जीत में बदल कर कांग्रेस को मुंहतोड़ जवाब देने का समय आ गया है। बैठक को संबोधित करते हुए सांसद अभिषेक सिंह ने कहा जिस चुनावी घोषणा पत्र ने कांग्रेस को प्रदेश में जीत दिलाई है। वहीं घोषणापत्र कांग्रेस पार्टी के हार का कारण भी बनेगा।   कांग्रेस पार्टी कर्ज माफी के पहले कदम पर ही लड़खड़ा रही है। कांग्रेस सरकार इस प्रदेश के 40 प्रतिशत किसानों को किसान मानने से इनकार कर दिया है। यह चेहरा है कांग्रेस पार्टी का जिसे समझने की जरूरत है। उन्होंने कहा कांग्रेस की घोषणा पत्र में हर किसान का कर्ज माफ जैसी लुभावने वादे किए है। लेकिन उनके मापदंड में किसान वह है जो सहकारी बैंक, सोसाइटी से या ग्रामीण बैंक से ऋण लेता है ।  सिंह ने कहा क्या कांग्रेस के पास वही परिभाषा बची है। कांग्रेस कहती है बाकी बैंक में परीक्षण करेंगे, तो क्या बाकी बैंक से जो किसान कर्ज लिया है, उसके ऊपर भरोसा नहीं है। कांग्रेस उन्हें किसान मानने से इनकार कर रही है। क्योंकि 10 दिनों का वादा सरकारी व ग्रामीण बैंक के लिए नहीं था।  सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सत्ता में आने के लिए इतने सारे वादे आंख बंद कर किए है उन्हें भी एहसास है। प्रदेश की जनता को घोषणा पत्र के माध्यम से जैसा धोखा दिया गया है। उससे सत्ता हासिल तो की जा सकती है। सरकार भी बनाई जा सकती है। लेकिन 5 साल तक अच्छी सरकार चलाना असंभव है।  सिंह ने कहा कांग्रेस ने जो वादे किए हैं छत्तीसगढ़ को बनाने के लिए नहीं सत्ता पाने के लिए की हैं । उन्होंने कहा कि भाजपा को प्रदेश की जनता की चिंता थी सरकार की नहीं । इसलिए इतनी सारी वादे व घोषणाएं ये जानते हुए कि यह पूरी नहीं हो सकती । हमारे शीर्ष नेताओं ने इस बात पर आकलन किया होगा। उन्होंने कहा कि अगले 5 साल हमें कांग्रेस की घोषणाओं और वादों को लेकर जनता के हित में संघर्ष करना होगा ।
प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा आने वाले समय में लोकसभा व स्थानीय निकाय के चुनाव में हमें भारी बहुमत के साथ जीत हासिल करनी है। जिसकी रूपरेखा आज से ही तैयार की जा रही है। और इसीलिए आज हम एक जगह एकत्रित हुए हैं। साय ने विधानसभा में मिली पराजय को लेकर कार्यकर्ताओं से कहा कि वे हताशा से बाहर निकले। आगामी लोकसभा व स्थानीय निकाय के चुनाव में दोगुनी उत्साह के साथ हर परिस्थिति का सामना करते हुए 2019 में पुनः नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प ले। उन्होंने कहा कि कभी जीत तो कभी हार होती है यह परिस्थितियां बनी रहती है। इससे हमारे मन में जज्बात की कमी नहीं होना चाहिए। श्री साय ने कहा कि भाजपा केवल चुनाव जीतने के लिए नहीं लड़ती भाजपा वह पार्टी है जो नीति, न्याय, समाज कल्याण, देश की भलाई के लिए चुनाव लड़ती है। इसलिए जो सही मार्ग पर चलता है उसी के पथ पर अनेक बाधाएं आती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस झूठ बोलकर सत्ता तो हथिया ली लेकिन कर्ज माफी के मुद्दे में अभी किसानों को गुमराह करने में लगी है।
बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष रामकुमार भट्ट, प्रदेश युवा मोर्चा के अध्यक्ष विजय शर्मा, कवर्धा के पूर्व विधायक अशोक साहू, पंडरिया विधानसभा के पूर्व विधायक मोतीराम चंद्रवंशी ने भी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया। बैठक में महामंत्री अनिल सिंह, गोपाल साहू, विदेशी राम धुर्वे, नितेश अग्रवाल, संतोष पटेल, देव कुमारी चन्द्रवंशी, दुर्गेश ठाकुर, दिनेश चन्द्रवंशी, परेटन वर्मा, सीताराम साहू, सहित जिला कार्यसमिति के पदाधिकारी, मोर्चा व प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, 14 मंडलों के अध्यक्ष, महामंत्री सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *