बृजमोहन के निवास पर होने वाला होली मिलन समारोह स्थगित

Chhattisgarh

रायपुर/07/03/2020/ प्रतिवर्षानुसार होली की पूर्व संध्या वरिष्ठ भाजपा नेता एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल के रामसागर पारा निवास पर आयोजित होने वाला होली मिलन समारोह स्थगित कर दिया है।यह होली मिलन 9 मार्च को होना था।
बृजमोहन अग्रवाल ने देश मे बढ़ रहे कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या को ध्यान में रखते हुए सावधानी बरतने की दृष्टि से यह निर्णय लिया है।
कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं होली नही मनाने का फैसला लिया था। उन्होंने अन्य लोगों से भी इस बात को ध्यान में रखते हुए होली मनाने की अपील की थी। बृजमोहन अग्रवाल ने उनका अनुसरण किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *