रायपुर : दिनांक 6 मार्च 2020। राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र स्थित अम्बिका स्टील कंपनी बंजारी रावाभांठा में कल गुरुवार शाम मामूली विवाद पर आरोपी राहुल चौहान ने गुस्से में आकर सहकर्मी पर पेट्रोल डाल आग लगा दी।
खमतराई थाना प्रभारी से मिली जानकारी के अनुसार 5 मार्च शाम करीब 5 बजे आरोपी द्वारा पीड़ित को नशे दल बदलु कहकर गाली-गलौच करता है जिसके बदले में पीड़ित युवक द्वारा धक्का मार गिरा दिया जाता है, 10 मिनट बाद आरोपी राहुल चौहान बाटल में पेट्रोल लाकर पीड़ित युवक पर डाल जान से मार देने की नियत से आग लगाकर भाग जाता है।
पुलिस ने बताया कि घटना के पश्चात ही अन्य सहकर्मियों ने आग बुझा पीड़ित को इलाज हेतु अस्पताल लेकर पहुँचे थे। पीड़ित व्यक्ति का चेहरा बुरी तरह जल गया है। आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 307,294 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले की विवेचना की जा रही है। फिलहाल आरोपी फरार है,उसकी तलाश की जा रही है।