पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा छत्तीसगढ़ नागरिकता नहीं दे सकता. यह केंद्र का मसला है

Chhattisgarh

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के एनआरसी फॉर्म नहीं भरने के बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ नागरिकता नहीं दे सकता. यह केंद्र का मसला है. इसमें वो काहे कूद रहे हैं भाई. सीएए और एनआरसी को लेकर जो विरोध है, वह ममता बनर्जी और बाकी लोगों का प्रायोजित आयोजन है. वहीं केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने कहा कि देश के फेडरल स्ट्रक्चर को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अपनी बात रखनी चाहिए।

उन्होंनेकहा कि दुनिया के जिस किसी भी हिस्से में हिन्दू समाज प्रताड़ित हुआ है तो उसे संरक्षण हिंदुस्तान ही देता आया है. अगर गैर मुस्लिम आबादी पाकिस्तान में घट रही है, को उन्हें यदि यहां संरक्षण नहीं दिया जाएगा तो कहाँ मिलेगा?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *