रमन सिंह जी का असली चेहरा जनता 1 साल पहले पहचान चुकी है : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

Chhattisgarh

रायपुर : दिनांक 19दिसंबर2019 को आज छ ग के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के बयान  पर तंज कसते हुए बोले रमन सिंह जी का असली चेहरा जनता 1 साल पहले पहचान चुकी है…. रमन सिंह अपना आपा खो चुके हैं….. उन्हें अपने और अपने परिवार के अलावा कुछ नहीं दिख रहा है…. अब सत्ता में नहीं रहे हैं इसलिए उनकी बौखलाहट दिख रही है….

भौरा-बांटी चलाने को लेकर बीजेपी द्वारा लगातार तंज कसे जाने पर मुख्यमंत्री भुपेश का बयान..

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने,.. भौरा चलाना हमारी संस्कृति और परंपरा का हिस्सा है। छत्तीसगढ़ी संस्कृति को आगे ले जाना कोई गलत बात नहीं है। यह लोग जिन्होंने 15 साल शोषण किया छत्तीसगढ़ के लोगों को दबा कर रखा था। मानसिक और आर्थिक व शारीरिक रूप से दबाया था, इनके कार्यकाल में एक लाख से अधिक आदिवासियों ने पलायन किया, किसानों ने आत्महत्या किया….बीजेपी के कार्यकाल में केवल कमीशन खोरी ही हुई है…. इन्होंने केवल खजाने को लूटने का कार्य किया है….. उनके और उनके साथियों का विकास होना बंद हुआ है विकास.. विकास चिल्ला रहे हैं….. छत्तीसगढ़ का पैसा गरीब जनता के लिए है किसानों के हित के लिए है जिस पर कार्य हो रहा है…..

बीजेपी के अंतर कलह पर मुख्यमंत्री  बोले..

हमने पहले ही कहा था बीजेपी में अंतर कलह है आज सारे आवरण हट गए हैं तो अंतर कलह स्पष्ट दिखाई देता है….

स्कूलों में रामायण और गीता पाठ को पढ़ाना अनिवार्य किए जाने पर बोले सीएम..

गीता और रामायण को छत्तीसगढ़ की संस्कृति को रमन सिंह को सिखाया जाना चाहिए,,,, भौरा बांटी यह हमारे खेल का हिस्सा है हमारे गांव का पहचान है,,, गिरिराज सिंह पहले रमन सिंह को शिक्षा दे उसके बाद देश को शिक्षा दें,,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *