पद्मश्री चतुर्वेदी को कौशिक की श्रध्दांजलि

Uncategorized

छत्तीसगढ़ : रायपुर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने छत्तीसगढ़ के वयोवृध्द साहित्यकार और पत्रकार पद्मश्री पं. श्यामलाल चतुर्वेदी के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। चतुर्वेदी ने 93 वर्ष की आयु में शुक्रवार सुबह बिलासपुर के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांसें लीं।  कौशिक ने छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के पहले चेयरमैन रहे पद्मश्री चतुर्वेदी के निधन को छत्तीसगढ़ प्रदेश की अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि साहित्य, पत्रकारिता और शिक्षा जगत में उनके उल्लेखनीय योगदान को कभी भुलाया नहीं जाएगा। एक प्रेरणास्रोत के तौर पर वे छत्तीसगढ़ को नित-नई ऊर्जा प्रदान करते रहेंगे। कौशिक ने शोक संतप्त चतुर्वेदी-परिवार के प्रति अपनी गहन संवेदना व्यक्त करते हुए मृतात्मा की चिरशांति के लिए परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *