मार पीट के आरोपियों को कबीरनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार

Chhattisgarh

रायपुर : दिनांक 24अक्टूबर2019,कबीरनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रार्थी वेभव सिंह पिता महेंद्र सिंह (20वर्ष),कबीरनगर निवासी ने कबीरनगर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया है कि सीसीएम (CCM) कॉलेज के पास 23अक्टूबर को शाम 4बजे आरोपी शिवम् चंद्राकर , सौरव चंद्राकर, अभिषेक सिंह, विक्की मेडी, व एक अपचारी बालक ने, प्रार्थी वेभव सिंह  को बुलाकर पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट की, और आरोपी ने मां बहन की अस्लील गंदी गंदी गाली देते हुए , हाथ मुक्के, डंडा, व चाकू लेकर  मार पीट की और जान से मारने की धमकी दिया। इनमे से एक आरोपी विक्की मेडी घटना स्थल से ही फरार  है।

कबीरनगर पुलिस थाना प्रभारी शिवानंद तिवारी व उनके पुलिस टीम ने मिलकर आरोपियों को पकड़कर  उनसे डंडा,  चाकू को बरामद किया और आरोपियों के विरुद्ध धारा 147, 148, 149, 294,323,   506.. आईपीसी, 25,27 आम्स एक्ट  अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया और न्यायलय में पेश किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *