पुलिस स्मृति दिवस: जशपुर में 56 शहीद परिवारों का सम्मान, 154 शहीद पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि

Uncategorized

जशपुर, 21 अक्टूबर। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर जशपुर पुलिस ने कर्तव्य निर्वहन के दौरान सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। रक्षित केंद्र जशपुर में आयोजित कार्यक्रम में देशभर में 1 सितंबर 2025 से 31 अगस्त 2026 के बीच शहीद हुए 154 पुलिसकर्मियों को नमन किया गया। इस दौरान जिले के 56 शहीद परिवारों को आमंत्रित कर सम्मानित किया गया। जनप्रतिनिधियों, कलेक्टर और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने शहीदों के परिजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

पुलिस टुकड़ी ने दी सलामी, शहीद स्मारक पर अर्पित किए पुष्पकार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद भगत, जनपद अध्यक्ष गंगाराम भगत, कलेक्टर रोहित व्यास, डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी और शहीद परिवारों के सदस्य उपस्थित रहे।पुलिस स्मृति दिवस पर आयोजित परेड में प्रशिक्षु सूबेदार रविशंकर साहू ने मुख्य कमांडर की भूमिका निभाई। छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के पीसी दीपक यादव और पीएसआई संदीप चौरसिया ने प्लाटून का नेतृत्व किया। पुलिस टुकड़ी ने शहीदों को सलामी दी। इसके बाद शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर वीर पुलिसकर्मियों के साहस, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र के प्रति समर्पण को याद किया गया।

56 शहीद परिवारों से संवाद, समस्याओं के समाधान का भरोसाकार्यक्रम में जशपुर जिले के 56 शहीद परिवारों को आमंत्रित किया गया था। जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने परिजनों से आत्मीय मुलाकात कर उनकी पारिवारिक, व्यक्तिगत और आर्थिक समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक पहल की जाएगी।पुलिस अधिकारियों ने कहा कि देश और समाज की सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले पुलिसकर्मियों के परिवारों का सम्मान और सहयोग करना विभाग की जिम्मेदारी है। शहीद परिवारों को भरोसा दिलाया गया कि पुलिस विभाग उनके साथ खड़ा है और जरूरत के समय हरसंभव सहायता के लिए प्रतिबद्ध है।कार्यक्रम के बाद पुलिस लाइन में शहीद परिवारों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई। इसके बाद परिजनों को सम्मानपूर्वक उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया।### 21 अक्टूबर को क्यों मनाया जाता है पुलिस स्मृति दिवस?पुलिस स्मृति दिवस प्रत्येक वर्ष 21 अक्टूबर को मनाया जाता है। 21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख के हॉट स्प्रिंग्स क्षेत्र में चीनी सैनिकों के हमले का सामना करते हुए 10 भारतीय पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। उनकी शहादत की स्मृति में यह दिवस मनाया जाता है। इस दिन देश की सुरक्षा और नागरिकों की रक्षा के लिए कर्तव्य निभाते हुए प्राणों का बलिदान देने वाले पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी जाती है।

2 शहीदों का बलिदान सदैव प्रेरणा देता रहेगा: डॉ. लाल उमेद सिंहडीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि शहीद पुलिसकर्मियों की वीरता, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र के प्रति समर्पण सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे। उनका सर्वोच्च बलिदान पुलिसकर्मियों को निष्ठा के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करने और नागरिकों की सुरक्षा के लिए तत्पर रहने की प्रेरणा देता है।उन्होंने शहीद परिवारों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए कहा कि जशपुर पुलिस उनके सहयोग, कल्याण और समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव सकारात्मक प्रयास करेगी।कार्यक्रम में जशपुर पुलिस ने वीर शहीदों के आदर्शों पर चलने और जनसेवा के प्रति समर्पित रहने का संकल्प दोहराया।वीर शहीद अमर रहें। उनका बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *