रायपुर। राजधानी रायपुर में बाथरूम में नहाती लड़कियों के चोरी-छिपे अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर गोलबाजार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर दो युवकों और एक नाबालिग को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं।पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उसके घर के बाथरूम में नहाते समय एक नाबालिग ने चोरी-छिपे उसका वीडियो बनाया था।

संदेह होने पर पीड़िता ने नाबालिग के दोस्त लक्की तंगील का मोबाइल चेक किया। इस दौरान पीड़िता के अलावा मोहल्ले की तीन अन्य लड़कियों के नहाते समय के वीडियो भी मिलने की बात सामने आई। शिकायत के अनुसार, नाबालिग ने ये वीडियो अपने दोस्तों कृष्णा लंगोटे और लक्की तंगील को भेजे थे।मामले में गोलबाजार थाने में अपराध क्रमांक 150/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 77 और आईटी एक्ट की धारा 66E के अंतर्गत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

24 घंटे के भीतर कार्रवाईमामले की गंभीरता को देखते हुए गोलबाजार पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की और 24 घंटे के भीतर दोनों युवकों तथा नाबालिग को पकड़ लिया। पुलिस ने तीन मोबाइल फोन जब्त किए हैं। दोनों युवकों को गिरफ्तार किया गया, जबकि नाबालिग के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई।पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों के खिलाफ पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर उन्हें जेल दाखिल कराया गया है।
मामले में आगे की जांच जारी है।पकड़े गए आरोपियों के नाम1. कृष्णा लंगोटे (19 वर्ष) — निवासी बांसटाल, शास्त्री मार्केट, थाना गोलबाजार, रायपुर।2. लक्की तंगील (21 वर्ष) — निवासी बांसटाल, शास्त्री मार्केट, थाना गोलबाजार, रायपुर।3. एक विधि से संघर्षरत बालक — जिसके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई है।