मंदसौर। जिले के भानपुरा ब्लॉक के कोटड़ी टैंक, छोटी कोटड़ी, भानपुरा छतरी, थगी और बड़ोदिया में मलेरिया के मामले सामने आने पर स्वास्थ्य विभाग ने घर-घर सर्वे शुरू किया है। अब तक 643 घरों का सर्वे कर 216 लोगों की रैपिड किट से जांच में 15 और 153 स्लाइड जांच में 13 मरीज पॉजिटिव मिले हैं। दो संदिग्ध मरीजों की मौत की सूचना पर डेथ ऑडिट किया जा रहा है। प्रभावित क्षेत्रों में फॉगिंग, स्प्रे और लार्वा नष्ट करने की कार्रवाई जारी है। स्वास्थ्य विभाग ने बुखार आने पर तत्काल जांच कराने और मच्छरों से बचाव की अपील की है।