रायपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर घोषित शुष्क दिवस के दौरान शराब बिक्री पर प्रतिबंध के बावजूद प्लैटिनम बार से चोरी-छिपे शराब निकालकर बाहर बेचने का मामला सामने आया है। मौदहापारा पुलिस ने सूचना के आधार पर रात करीब 10:30 बजे कार्रवाई करते हुए बार संचालक पलाश मल्होत्रा (26) को शराब बेचते पकड़ा।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 750 एमएल की एक बोतल सिमरन ऑफ मिन्टी जामुन अंग्रेजी शराब, जिसकी कीमत ₹1,150 है, और बिक्री की ₹2,300 नकदी, कुल ₹3,450 का सामान बरामद किया।a
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 223 बीएनएस और धारा 34(1)(ब) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं बार के सुरक्षा गार्ड की भूमिका की जांच करते हुए उसके खिलाफ भी धारा 170 BNSS के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है।
लाइसेंस निलंबन की तैयारी
शुष्क दिवस के आदेश और आबकारी लाइसेंस की शर्तों के उल्लंघन को लेकर पुलिस आबकारी विभाग को अलग से प्रतिवेदन भेज रही है। बार का लाइसेंस निलंबित या निरस्त करने की कार्रवाई प्रस्तावित की गई है।