दही हांडी उत्सव के लिए रायपुर पहुंचे अंतरराष्ट्रीय भजन गायक लखबीर सिंह लक्खा

Uncategorized

रायपुर। गुढ़ियारी के अवधपुरी मैदान में 5 सितंबर को आयोजित होने वाले विशाल दही हांडी उत्सव की तैयारियां अंतिम दौर में पहुंच गई हैं। भव्य आयोजन में भजन संध्या की प्रस्तुति देने के लिए अंतरराष्ट्रीय भजन गायक लखबीर सिंह लक्खा शुक्रवार को रायपुर पहुंचे।लखबीर सिंह लक्खा के रायपुर पहुंचने से श्रद्धालुओं और भजन प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। वे 5 सितंबर को अवधपुरी मैदान में आयोजित दही हांडी उत्सव में अपने लोकप्रिय भजनों की प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय बनाएंगे।

2आयोजन समिति के अनुसार इस बार दही हांडी उत्सव को भव्य स्वरूप दिया गया है। कार्यक्रम में पुरुष दही हांडी, महिला दही हांडी और ग्रीसयुक्त खंभा दही हांडी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसके अलावा प्रसिद्ध गायक बी प्राक (B Praak) और छत्तीसगढ़ की लोक गायिका गरिमा स्वर्णा दिवाकर की प्रस्तुतियां भी कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहेंगी।आयोजन समिति के संयोजक बसंत अग्रवाल ने बताया कि 5 सितंबर को अवधपुरी मैदान में होने वाले आयोजन की तैयारियां तेजी से पूरी की जा रही हैं। धार्मिक उत्साह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और रोमांचक दही हांडी प्रतियोगिताओं के संगम से शहरवासियों को एक यादगार कार्यक्रम देखने को मिलेगा।लखबीर सिंह लक्खा के रायपुर पहुंचने पर उनके स्वागत के दौरान प्रकाश माहेश्वरी, पुष्पेंद्र उपाध्याय, आजाद गुर्जर, संजय अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, मनीष ठाकुर, वंश अग्रवाल और निखिल अग्रवाल समेत हजारों कार्यकर्ता एवं भजन प्रेमी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *