शक्कर के बढ़े दाम और बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदेश भर में चीनी सत्याग्रह : दीपक बैज

Uncategorized

रायपुर/04 सितंबर 2026। शक्कर के बढ़े दाम और राशन एवं खाद्य सामाग्री तेल आदि के बढ़े दामों और बेतहाशा महंगाई के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर कांग्रेस के द्वारा सभी जिलों में ‘चीनी सत्याग्रह’ किया गया तथा धरना प्रदर्शन कर महंगाई को भाजपा की केंद्र और राज्य सरकारों की विफलता बताया गया।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि केंद्र सरकार की जनविरोधी नीति और बेतहाशा टैक्स वसूलने की नीति के कारण देश की जनता पर महंगाई की मार पड़ रही है। आम आदमी की रसोई से लेकर रोजमर्रा का बजट बिगड़ चुका है। मध्यम वर्ग का जीवन कठिन हो गया है।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मोदी सरकार ने 100 दिन में महंगाई पर लगाम लगाने का दावा किया था, आज उसी सरकार के कार्यकाल में आम आदमी की रसोई का बजट बिगड़ चुका है। शक्कर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस आज प्रदेशभर में “चीनी सत्याग्रह” के माध्यम से जनता की आवाज सरकार तक पहुंचा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *