राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने किया उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन का आत्मीय स्वागत

Uncategorized

रायपुर। मां कौशल्या की पावन धरा छत्तीसगढ़ में उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन के आगमन पर राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने रायपुर एयरपोर्ट पर उनका आत्मीय स्वागत किया। सांसद लक्ष्मी वर्मा ने उपराष्ट्रपति को फूलों की माला पहनाकर छत्तीसगढ़ की धरती पर उनका अभिनंदन किया।उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर रायपुर पहुंचे हैं।

अपने प्रवास के दौरान वे अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), रायपुर में आयोजित दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। इस अवसर पर वे विद्यार्थियों को संबोधित भी करेंगे और चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करेंगे।उपराष्ट्रपति के छत्तीसगढ़ आगमन को लेकर राजधानी में विशेष उत्साह देखने को मिला। एयरपोर्ट पर राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत करते हुए छत्तीसगढ़ की ओर से शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *