संजय कुमार मरकाम को शासन का नया आदेश, कबीरधाम में डिप्टी कलेक्टर की जिम्मेदारी

Uncategorized

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों की पदस्थापना में बदलाव किया है। जारी आदेश में संजय कुमार मरकाम, राप्रसे आरआर-2019, कनिष्ठ श्रेणी (डिप्टी कलेक्टर) को लेकर महत्वपूर्ण फैसला किया गया है। उनकी कबीरधाम में डिप्टी कलेक्टर के पद पर प्रतिनियुक्ति समाप्त करते हुए उन्हें जिला कबीरधाम में ही डिप्टी कलेक्टर के पद पर पदस्थ किया गया है।

संजय मरकाम वर्तमान में मुख्य शिष्टाचार अधिकारी, कार्यालय आवासीय आयुक्त, छत्तीसगढ़ भवन, नई दिल्ली के पद पर प्रतिनियुक्ति पर थे। शासन के आदेश के तहत उनकी प्रतिनियुक्ति समाप्त कर उन्हें कबीरधाम में डिप्टी कलेक्टर के रूप में नई पदस्थापना दी गई है।आदेश में संबंधित अधिकारी को आदेश जारी होने के 10 दिवस के भीतर अनिवार्य रूप से कार्यमुक्त होकर नवीन पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।इसी आदेश में राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी जयशंकर उरांव को दो वर्ष की प्रतिनियुक्ति पर मुख्य शिष्टाचार अधिकारी, छत्तीसगढ़ भवन नई दिल्ली तथा जागेश्वर कुमार कौशल को उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ रायपुर के पद पर पदस्थ किया गया है।संजय कुमार मरकाम की प्रतिनियुक्ति समाप्त कर कबीरधाम में वापसी को प्रशासनिक स्तर पर अहम बदलाव माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *