समय की पाबंदी और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल बनीं आराधना साहू, मुख्य सचिव विकास शील ने फिर दिया प्रशंसा-पत्र

Uncategorized

नवा रायपुर। छत्तीसगढ़ मंत्रालय में अपनी समय की पाबंदी, अनुशासन, मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा के लिए अलग पहचान बनाने वाली मुख्य सचिव विकास शील के निज सचिव आराधना साहू को एक बार फिर उनके उत्कृष्ट कार्य एवं समयपालन (discipline) के लिए प्रशंसा-पत्र प्रदान किया गया है।

31 अगस्त 2026 को सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर की ओर से जारी प्रशंसा-पत्र में मुख्य सचिव विकास शील ने जुलाई 2026 के दौरान कार्यालय में समय पर उपस्थित रहने और समय की पाबंदी बनाए रखने के लिए आराधना साहू की सराहना की है। प्रशंसा-पत्र में उनके समयपालन, अनुशासन और कार्य के प्रति निष्ठा को प्रोत्साहन और प्रेरणा के योग्य बताया गया है।

वरिष्ठ अधिकारियों के बीच भरोसेमंद नाम :-

आराधना साहू ने अपने पूरे कार्यकाल के दौरान मंत्रालय में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ काम करते हुए अपनी कार्यशैली की अलग पहचान बनाई है। बताया जाता है कि वह जिस पद और जिम्मेदारी पर रहीं, वहां समयबद्धता के साथ काम करने के साथ-साथ अधीनस्थ कर्मचारियों और सहकर्मियों को सम्मानपूर्वक मार्गदर्शन देने में भी हमेशा आगे रही हैं।

उन्होंने वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के निजी स्टाफ की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां लंबे समय तक बखूबी संभाली हैं। पूर्व मुख्य सचिव अमिताभ जैन सर के साथ 8 साल तक , आईएएस अजय सिंह और आईएएस गणेश शंकर मिश्रा सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों के साथ काम करने का उन्हें अनुभव रहा है। पुराने मंत्रालय से लेकर नए मंत्रालय यानी महानदी भवन तक लगभग 13 वर्षों से अधिक लंबे कार्यकाल में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ काम करते हुए उन्होंने प्रशासनिक कार्यप्रणाली की गहरी समझ विकसित की है। निज सचिव की भूमिका से आगे—सिस्टम को संभालने वाली मजबूत कड़ीवरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के निज सचिव का दायित्व केवल फाइलों और बैठकों तक सीमित नहीं होता, बल्कि इसमें समय प्रबंधन, महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का समन्वय, अधिकारियों से संवाद, प्राथमिकताओं का निर्धारण और कार्यालयीन कार्यों की गोपनीयता एवं निरंतरता जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां भी शामिल होती हैं।

निज सचिव आराधना साहू ने इन जिम्मेदारियों को लंबे समय से कुशलतापूर्वक निभाया है।उनकी कार्यशैली में समय की पाबंदी, अनुशासन और वरिष्ठ अधिकारियों के प्रति सम्मान प्रमुख रूप से दिखाई देता है। यही वजह है कि वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ लगातार काम करने के बावजूद उन्होंने अपनी कार्यक्षमता और भरोसे को बनाए रखा है।निज सचिव आराधना साहू ने अपने २४ साल की सर्विस में २० साल अलग अलग अधिकारियों के साथ कम की।

प्रशंसा-पत्र बना मेहनत और ईमानदार कार्यशैली का सम्मान :-

मुख्य सचिव विकास शील के हस्ताक्षर से जारी प्रशंसा-पत्र में कहा गया है कि जुलाई 2026 की अवधि में कार्यालय में समय पर उपस्थित होने में नियमितता एवं समय की पाबंदी दिखाई गई, जो प्रोत्साहन और प्रेरणा की योग्य है। पत्र में समयपालन, अनुशासन और कार्य के प्रति निष्ठा के लिए उन्हें प्रशंसा-पत्र प्रदान किया गया है।आराधना साहू को मिला यह प्रशंसा-पत्र महज एक प्रमाण-पत्र नहीं, बल्कि मंत्रालय में वर्षों से निभाई जा रही उनकी अनुशासित, मेहनती और जिम्मेदार कार्यशैली की सार्वजनिक सराहना के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *