नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की छत्तीसगढ़ सोशल मीडिया टीम ने बुधवार को नई दिल्ली में देश के माननीय केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रदेश के संगठनात्मक एवं समसामयिक विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।बैठक के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ भाजपा सोशल मीडिया टीम द्वारा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को डिजिटल माध्यमों से प्रभावी ढंग से आम जनता तक पहुंचाने के प्रयासों की सराहना की।

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया आज जनसंपर्क और जनजागरण का एक सशक्त माध्यम बन चुका है, जिसके जरिए सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों को व्यापक स्तर पर लोगों तक पहुंचाया जा सकता है।अमित शाह ने टीम के कार्यों की प्रशंसा करते हुए सभी सदस्यों को उत्कृष्ट योगदान के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भविष्य में भी पूरी प्रतिबद्धता और रचनात्मकता के साथ संगठन एवं सरकार की जनहितकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।इस शिष्टाचार भेंट को छत्तीसगढ़ भाजपा सोशल मीडिया टीम के लिए प्रेरणादायक और महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है। टीम ने केंद्रीय गृहमंत्री का मार्गदर्शन प्राप्त करने पर आभार व्यक्त करते हुए संगठन की विचारधारा और सरकार की उपलब्धियों को अधिक प्रभावी तरीके से जनता तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।