मोहला मानपुर : बस ड्राइवर की बेरहमी से पिटाई, 5 दिन बाद मौत,6 आरोपी गिरफ्तार

Uncategorized

मोहला : बस स्टैंड पर मामूली विवाद ने एक दर्दनाक अंजाम ले लिया। 20 मार्च 2026 की रात करीब 8:30 बजे मोहला बस स्टैंड में खड़े दो युवकों को हटाने की बात कहने पर शुरू हुआ विवाद एक बस ड्राइवर की जान ले बैठा।जानकारी के अनुसार, भारत ट्रैवल्स के ड्राइवर कमलेश भुआर्य ने इसराईल खान और सोमेश रावटे से बस के सामने से हटने को कहा था। इसी बात पर गाली-गलौज शुरू हुई और देखते ही देखते मामला मारपीट में बदल गया।

आरोप है कि इसराईल खान ने अपने साथियों को मौके पर बुलाया, जिसके बाद सोनू, प्रवीण, कमलेश घावड़े समेत अन्य आरोपियों ने मिलकर ड्राइवर की बेरहमी से पिटाई की।इतना ही नहीं, करीब एक से डेढ़ घंटे बाद आरोपी फिर लौटे और ड्राइवर को बाजार चौक ले जाकर लात-घूंसों और बेल्ट से गंभीर रूप से पीटा। अधमरी हालत में उसे वापस बस स्टैंड छोड़ दिया गया।अगली सुबह 21 मार्च को ड्राइवर काम पर निकला, लेकिन रास्ते में उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे पहले चौकी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, फिर हालत गंभीर होने पर राजनांदगांव के मेडिसिटी अस्पताल रेफर किया गया, जहां 25 मार्च को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।मामले में थाना बसंतपुर द्वारा पोस्टमार्टम के बाद केस डायरी मोहला थाना भेजी गई। जांच में मारपीट के कारण मौत की पुष्टि होने पर पुलिस ने इसराईल खान, हितेश्वर राजपूत उर्फ सोनू, प्रवीण यादव, भूषण सिंह राजपूत, कमलेश घावड़े और खोमेश रावटे के खिलाफ गंभीर धाराओं सहित एट्रोसिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वाय.पी. सिंह के निर्देशन में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर 27 मार्च को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।इस कार्रवाई में पुलिस टीम और साइबर सेल की अहम भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *