बीजापुर : पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज जगदलपुर विवेकानंद सिन्हा, के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के दिशा निर्देशन में थाना कटरू से निरीक्षक राजेश साहू उप निरीक्षक दुलेश्वर चन्द्रवंशी के हमराह जिला बल की टीम दिनांक 02.09.2019 को केतुलनार की ओर गश्त सर्चिंग नक्सल आरोपियों एवं वारंटियों की पता तलाश में रवाना हुये थे ।
मुखबीर की सूचना के आधार पर ग्राम केतुलनार से फरार नक्सली स्थाई वारंटी पण्डरू तेलम पिता बोर्रा उर्फ दुला उम्र 32 वर्ष साकि केतुलनार को पकड़ने में सफलता अर्जित की गई । तेलम पण्डरू संगठन में डीएकेएमएस अध्यक्ष के पद पर कार्यरत है धारित पद पर छ0ग0 शासन द्वारा 01.00 लाख का ईनाम घोषित है । ग्राम केतुलनार के सरपंच का अपहरण कर हत्या करने की घटना में शामिल रहा है । थाना कुटरू को इसकी लंबे समय से तलाश थी । थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश साहू के नेतृत्व में पुलिस पार्टी द्वारा उक्त स्थाई वारंटी डीएकेएमएस अध्यक्ष तेलम पण्डरू को पकड़ने में सफलता अर्जित की गई ।थाना कुटरू में विधिवत कार्यवाही उपरान्त दिनांक 02.09.2019 को न्यायालय बीजापुर पेश किया गया ।