भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराकर टी20 विश्व कप 2026 में शानदार जीत पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी हार्दिक बधाई एवं आगामी मुकाबलों के लिए मंगलकामनाएँ

Uncategorized

रायपुर : भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराकर टी20 विश्व कप 2026 में शानदार जीत दर्ज की. रविवार को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर पाकिस्तान ने भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. ईशान किशन की तूफानी अर्धशतकीय पारी की बदौलत टीम इंडिया ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 175 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम 18 ओवर में 114 रन पर ऑलआउट हो गई.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महाशिवरात्रि पर महाविजय की हार्दिक बधाई दी है,ट्विटर पर ट्वीट की हैं और कहा कि आज श्रीलंका के कोलंबो में खेले गए टी-20 विश्व कप मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 61 रनों से पराजित कर राष्ट्र का मान बढ़ाया है।

हमारे जांबाज खिलाड़ियों ने पाकिस्तान पर दबदबा कायम रखते हुए एक और यादगार जीत दर्ज की है। यह विजय करोड़ों देशवासियों के लिए गर्व और उत्साह का क्षण है।भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों को इस गौरवपूर्ण सफलता के लिए हार्दिक बधाई एवं आगामी मुकाबलों के लिए मंगलकामनाएँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *