महिला नक्सली गिरफ्तार, कब्जे से कुकर बम एवं इलेक्ट्रिक वायर, बैटरी बरामद, थाना पामेड़ एवं कोबरा 204 एवं एसटीएफ की संयुक्त कार्यवाही

Chhattisgarh

पामेड़ : जिला बीजापुर के थाना पामेड़ के पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज जगदलपुर  विवेकानन्द सिन्हा, के मार्गदर्शन में उप पुलिस महानिरीक्षक STF  रजनीश शर्मा, उप महानिरीक्षक ऑप्स केरिपु बल  कोमल सिंह, पुलिस अधीक्षक बीजापुर  दिव्यांग पटेल के दिशा निर्देशन पर दिनांक 23.08.2019 को थाना पामेड़ से उप निरीक्षक सुरेश यादव, उप निरीक्षक भास्कर शर्मा , उप कमाण्डेंट कोबरा 204  विपिन धारीवाल के हमराह जिला बल एंव एसटीएफ की संयुक्त पार्टी लोकल सूचना पर ग्राम एमपुर, रासपल्ली की ओर रवाना हुये थे । एमपुर-रासपल्ली के मध्य पहाड़ी जंगल में पुलिस पार्टी को देखकर सशस्त्र माओवादी भागने लगे जिनकी संख्या 8-10 थी , पुलिस पार्टी द्वारा तत्काल घेराबंदी कर 01 महिला माओवादी को पकड़ने में सफलता अर्जित की गई।

 

जिससे कब्जे से 01 नग कुकर बम तथा 60-70 मीटर इलेक्ट्रीक वायर, बैटरी बरामद किया गया । महिला से पुछताछ पर अपना नाम जिम्मे मड़कम पिता जोगा उम्र 26 वर्ष साकिन एमपुर थाना पामेड़ की रहना बताई । संगठन में एलजीएस सदस्य के पद पर कार्यरत है ।

उक्त पर थाना पामेड़ में अपराध क्रमांक 09/2019 धारा 307, 147, 148, 149, ताहि 4, 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम कायम किया गया । थाना पामेड़ में विधिवत गिरफ्तारी उपरान्त आज दिनांक 23.08.2019 को न्यायालय बीजापुर पेश किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *