भाजपा किसान मोर्चा ने की कृषि मंत्री नेताम एवं सहकारिता मंत्री कश्यप से मुलाकात

Uncategorized

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर एवं किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने कृषि मंत्री रामविचार नेताम एवं सहकारिता एवं वन मंत्री केदार कश्यप से मुलाकात कर धान खरीदी में कुछ जगहों पर हो रही दिक्कतों से अवगत कराया। उन्होंने एग्री-स्टेक ऑनलाइन पंजीयन की समय-सीमा बढ़ाने हेतु प्रदेश के किसानों की ओर से आभार व्यक्त किया। वर्तमान में कुछ स्थानों में धान खरीदी के दौरान किसानों को अनेक व्यवहारिक व तकनीकी समस्याएँ आ रही हैं, जिनका त्वरित समाधान की पहल पर चर्चा किया। इसके साथ ही उन्होंने धान खरीदी केंद्रों की प्रतिदिन खरीदी लिमिट बढ़ाने एवं टोकन कटने में हो रही दिक्कतों से अवगत कराया साथ ही तकनीकी समस्याओं के त्वरित निदान के लिए उचित पहल करने की मांग की। इस दौरान प्रदेश मंत्री अनिल चंदेल , कमलेश सिंह ठाकुर , राजेश शुक्ला , देवेंद्र ठाकुर देवभोग, समित प्रताप सिंह , महेश कौशल , प्रवीण यादव शक्ति, विशाल सिंह देव, सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *