April 12, 2025
  • 9:25 pm प्रत्येक जरूरतमंद को किफायती आवास उपलब्ध कराने के लिए सरकार कर रही है भगीरथ प्रयास : मुख्यमंत्री साय
  • 8:05 pm 100 कोरेक्स नग मादक पदार्थ के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार : थाना बाराद्वार
  • 7:30 pm प्रकाश इंडस्ट्रीज में लगी आग,13 लोग झुलसे
  • 7:23 pm हीरापुर में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी
  • 5:45 pm श्रमिक कल्याण और ऊर्जा के क्षेत्र में विकास को लेकर राज्य सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

अमेरिका : ब्रिटेन : अब ब्रिटेन भी अवैध प्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई में जुट गया है और भारतीय रेस्टोरेंट को निशाना बनाया गया है जहां से सात गिरफ्तारियां भी हुई है।

अमेरिका ने अवैध प्रवासियों पर कार्रवाई की है। इसी कड़ी में बहुत सारे अवैध प्रवासियों को अमेरिका ने वापस भारत भेजा है, जिसके बाद काफी हंगामा भी हुआ क्योंकि लोगों के हाथों और पैरों में हथकड़ी थी। अमेरिका के बाद अब ब्रिटेन भी अवैध प्रवासियों पर सख्त कार्रवाई करने में लग गया है।ब्रिटेन की सत्ता में लेबर पार्टी के आने के बाद से अब तक 19 हजार अवैध प्रवासियों और अपराधियों को देश से बाहर का रास्ता दिखाया गया है। ब्रिटिश होम मिनिस्टर वेटे कूपर ने कहा, हमारी सरकार आने के बाद से अब तक 19 हजार लोगों को डिपोर्ट किया गया है।यूके की लेबर सरकार का फरमान।
यूके की लेबर सरकार ने देश में अवैध रूप से काम करने वालों के खिलाफ छापेमारी शुरू कर दी है। इसके तहत भारतीय रेस्टोरेंट, नेल बार, सविधा स्टोर और कार वॉश की दुकानों में छापेमारी की गई, जहां प्रवासी कर्मचारी काम करते हैं। ब्रिटिश गृह सचिव की निगरानी में की गई इस कार्रवाई के तहत जनवरी में 828 परिसरों में छापेमारी की गई और 609 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।भारतीय रेस्टोरेंट से 7 लोग गिरफ्तार।गृह सचिव के कार्यालय से कहा गया कि, उनकी टीम अवैध रूप से काम करने वालों की खूफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई कर रही है। पिछले महीने की गई कार्रवाई का महत्वपूर्ण हिस्सा रेस्टोरेंट, टेकअवे और कैफे के साथ-साथ खाद्य, पेय और तंबाकू उद्योग रहे।उन्होंने बताया कि, हंबरसाइड में एक भारतीय रेस्टोरेंट से सात गिरफ्तारियां हुई है और चार लोगों को हिरासत में लिया गया। ब्रिटिश गृह सचिव कूपर ने कहा कि, आव्रजन के नियमों का सम्मान करना चाहिए और उन्हें लागू भी किया जाना चाहिए।

HNS24 NEWS

RELATED ARTICLES
LEAVE A COMMENT