April 12, 2025
  • 5:45 pm श्रमिक कल्याण और ऊर्जा के क्षेत्र में विकास को लेकर राज्य सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • 5:40 pm मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हनुमान जयंती पर की पूजा-अर्चना
  • 5:28 pm हथियार के साथ आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को छत्तीसगढ़ सरकार देगी लाखों रूपए
  • 5:20 pm धरमजयगढ़ में फूटा जन आक्रोश , डीबीएल की खदान विस्तार परियोजना के खिलाफ आदिवासियों का महाविस्फोट
  • 5:03 pm बीजापुर में मुठभेड़ ,माओवादियों के शव बरामद

रायपुर। उप-मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज बिलासपुर के सेंट फ्रांसिस हायर सेकेंडरी स्कूल में सपरिवार नगर निगम के विकास के लिए मतदान किया। वोटिंग के बाद साव ने नगरीय निकाय के सभी सम्मानित मतदाता भाइयों और बहनों से विनम्र अपील की है। उन्होंने कहा कि, ये लोकतंत्र का महापर्व है, प्रत्येक नागरिकों का मतदान एक बड़ा अधिकार है। इस मताधिकार का प्रयोग करने अपने घरों से निकले और मतदान अवश्य करें।

साव ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी ने शहरों को स्वच्छ, सुंदर, सुव्यवस्थित और विकसित बनाने के लिए अटल विश्वास पत्र जारी किया है, जिसे जनता का भरपूर समर्थन मिला है। शहरों के विकास का समग्र योजना अटल विश्वास पत्र में बनाया गया है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि, 173 नगरीय निकायों में वोटिंग हो रही है। प्रदेश के 10 नगर निगम, 39 नगर पालिका, 114 नगर पंचायत में मतदान हो रहे हैं। सभी में प्रचंड मतों से भाजपा का कमल खिलने जा रहा है।

साव ने कहा कि, शहरों के सर्वांगीण विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी को अवश्य जिताएं। केवल भाजपा ही प्रदेश के शहरों का विकास करेगी। महापौर, अध्यक्ष और पार्षद पद के प्रत्याशियों को कमल का बटन दबाकर जिताएं। इससे शहर स्वच्छ और सुंदर बनेंगे।

HNS24 NEWS

RELATED ARTICLES
LEAVE A COMMENT