April 12, 2025
  • 9:22 am पाकिस्तान में बन रहा भगवान श्री राम मंदिर
  • 9:17 am छुरा में ज़मीन माफिया का साम्राज्य : खेत पर खड़ी कॉलोनियां, प्रशासन बना गूंगा-बहरा तमाशबीन!
  • 12:23 am डिजिटल डाटा कानून के खिलाफ उतरा विपक्ष,धारा 44 (3) को निरस्त करने की मांग
  • 12:18 am पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की भतीजी ने पति, सास व ससुर पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया
  • 11:58 pm मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री ने प्रदाय किया देश के पहले लिथियम ब्लॉक का कंपोजिट लाइसेंस अनुबंध

रायपुर, 01 नवंबर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को 02 नवम्बर गोवर्धन पूजा के अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं देते हुए प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि गोवर्धन पूजा या अन्नकूट लोकजीवन से जुड़ा त्यौहार है। छत्तीसगढ़ में इस दिन गौ पूजन की परम्परा है। हमारी सनातन संस्कृति ने हमें सभी जीवों पर दया करना सिखाया है।अन्नकूट का त्यौहार भी हमें यही संदेश देता है।

मुख्यमंत्री ने  साय ने कहा कि गोधन, खेती और जन-जीवन का महत्वपूर्ण आधार हैं। गोवर्धन पूजा गौवंश की पूजा-आराधना का पर्व ही नहीं यह गौवंश की सुरक्षा और सेवा का संकल्प लेने का पर्व है।

HNS24 NEWS

RELATED ARTICLES
LEAVE A COMMENT