उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने प्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर शोक व्यक्त किया
HNS24 NEWS October 10, 2024 0 COMMENTS
रायपुर. 10 अक्टूबर 2024. उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सुप्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने आज यहां जारी अपने शोक संदेश में कहा है कि भारत ने रतन टाटा के रूप में एक महान सपूत खो दिया। उनके निधन का दु:खद समाचार मन को झकझोर देने वाला है। देश ने अपना एक “अनमोल रत्न” खो दिया है।
उप मुख्यमंत्री साव ने रतन टाटा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि भारत की औद्योगिक प्रगति और सामाजिक विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान है। अपने परोपकारी और नवाचारी नजरिए से उन्होंने उद्योग जगत में खास मुकाम हासिल किया था। उन्होंने टाटा ट्रस्ट के माध्यम से स्वास्थ्य, शिक्षा और ग्रामीण विकास के अपने कार्यों से औद्योगिक क्षेत्र से इतर समाज के सभी वर्गों के बीच प्रतिष्ठा अर्जित की थी।
RELATED ARTICLES
LEAVE A COMMENT
R.O.No: 13207/42

R.O.No: 13129/135

Recent Posts
- डबल इंजन की सरकार में 3100 रू. में खरीदा गया धान 1400 रू. में बेचना पड़ेगा
- हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट की अनिवार्यता को साय सरकार ने लूट का अवसर बना लिया है
- नई शिक्षा नीति में शिक्षा के साथ रोजगार भी है और संस्कार भी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में चैंबर ऑफ कॉमर्स की है महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और राज्यपाल आचार्य देवव्रत महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती पर धर्मरक्षा महायज्ञ में हुए शामिल