April 11, 2025
  • 6:41 pm बयानार क्षेत्र में होगा स्वास्थ्य सेवाए बेहतर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का वन मंत्री केदार कश्यप ने क्या लोकार्पण
  • 5:21 pm साइबर ठगी के लिए बैंक खाता खुलवाने, खातों को ऑपरेट करने में शामिल 3 एजेंट-ब्रोकर गिरफ्तार
  • 5:13 pm धरातल पर दिखना चाहिए निर्माण कार्यों के परिणाम : अरुण साव
  • 5:08 pm CM विष्णुदेव साय ने प्रदेश के पहले सेमीकंडक्टर प्लांट का किया भूमिपूजन
  • 4:26 pm मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष सौरभ सिंह को पदभार ग्रहण पर दी बधाई एवं शुभकामनाएं

रायपुर, 17 सितंबर 2024 / छत्तीसगढ़ के वन एवं जलवायु परिवर्तन और जल संसाधन मंत्री  केदार कश्यप ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित आठवें भारत जल सप्ताह में हिस्सा लिया। इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन का उद्घाटन राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने किया। तीन दिवसीय इस कार्यक्रम में विभिन्न देशों के जल संसाधन विशेषज्ञों, सरकारी प्रतिनिधियों और शिक्षाविदों ने भाग लिया।

मंत्री कश्यप ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विजन पर चर्चा करते हुए छत्तीसगढ़ के जल संरक्षण, जलवायु परिवर्तन और संसाधनों के स्थायी उपयोग की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को उजागर किया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री का विजन जल संसाधनों के प्रबंधन के साथ-साथ सतत विकास को बढ़ावा देना है, जिससे राज्य के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जल संकट कम हो सके और पर्यावरणीय स्थिरता बनी रहे।

इस आयोजन में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी आर पाटिल और राज्यमंत्री श्री राज भूषण चौधरी सहित कई प्रमुख हस्तियां भी शामिल हुईं।

HNS24 NEWS

RELATED ARTICLES
LEAVE A COMMENT