स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि जी महाराज के निधन पर बृजमोहन ने शोक व्यक्त किया
HNS24 NEWS June 26, 2019 0 COMMENTS
रायपुर : दिनांक 25/06/ 2019, निवृत्त शंकराचार्य पद्मभूषण महामंडलेश्वर स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि के स्वर्गवास पर छत्तीसगढ़ प्रदेश के पूर्व धर्मस्व मंत्री एवं रायपुर दक्षिण विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए शोक जताया है।
बृजमोहन न कहा की स्वामी ने सारा जीवन दीन-दुखियों की सेवा समर्पित कर रखा था। अंतिम बार मेरी उनसे भेट उज्जैन महाकुंभ के दौरान हुई थी। इस अवसर पर उनका आशीर्वाद और मार्गदर्शन हमे मिला था। वे सनातन संस्कृति के पुरोधा और विश्व में वैदिक संस्कृति का प्रचार करने में वे अग्रणी रहते थे। धर्म, संस्कृति, समाज और विश्व कल्याण की उनकी इन्हीं सेवाओं को देखते हुए भारत सरकार ने उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शामिल पद्मभूषण से अलंकृत किया था।हरिद्वार की पतित पावनी गंगातट पर भारत माता मंदिर की स्थापना उन्होंने की थी। आठ मंजिला इमारत के रूप में यह एक ऐसा मंदिर है, जिसे भारत देश के निर्माण और रक्षा में सर्वस्व त्याग कर आहुति देने वाले भारतमाता के सपूतों को समर्पित किया गया है, जहां रोजाना उनकी आराधना की जाती है।
बृजमोहन ने कहा कि स्वामी जी का निधन राष्ट्र और धर्म के लिए अपूर्णीय क्षति है।
RELATED ARTICLES
R.O.No: 13207/42

R.O.No: 13129/135

Recent Posts
- काँग्रेस विधायक के PSO ने खुद को गोली मारकर की खुदकुशी
- धरमपूरा स्थित राकसमुंडा तालाब की होंगी जांच
- बिलासपुर : फर्जी ‘हृदय विशेषज्ञ’ के इलाज से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष की मौत! अपोलो अस्पताल प्रबंधन पर भी हत्या की साजिश का मामला
- डबल इंजन की सरकार में 3100 रू. में खरीदा गया धान 1400 रू. में बेचना पड़ेगा
- हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट की अनिवार्यता को साय सरकार ने लूट का अवसर बना लिया है