April 18, 2025
  • 12:55 pm सनकी पुत्र द्वारा कुत्ता ख़रीदने पैसा नहीं देने पर हथौड़ी से वार कर अपनी माँ का किया हत्या और पत्नी हुई घायल
  • 10:21 am लाला का चेहरा, जन की चेतावनी
  • 8:26 am सुप्रीम कोर्ट वक्फ एक्ट पर बड़ी खबर, नए वक्फ संशोधन कानून पर फिलहाल अमल नहीं 
  • 12:10 am सुहाग” फिल्म में छत्तीसगढ़ की संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों का सजीव चित्रण – मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय
  • 11:25 pm डबल इंजन की सरकार में 3100 रू. में खरीदा गया धान 1400 रू. में बेचना पड़ेगा

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बलौदाबाजार हिंसा में घायल पुलिस जवान संदीप खलको के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की

रायपुर, 11 जून 2024/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बलौदाबाजार हिंसा में घायल पुलिस जवान संदीप खलको के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर खलको के बेहतर इलाज के लिए यहां अपोलो अस्पताल में भर्ती किया गया है। आईजी संजीव शुक्ला, कलेक्टर अवनीश शरण व एसपी रजनीश सिंह ने अस्पताल का दौरा कर खलको की कुशलक्षेम पूछी। खलको की हालत ठीक है। उन्होंने अधिकारियों से बातचीत करते हुए घटना के बारे में बताया। आइजी और कलेक्टर एसपी ने इलाज कर रहे डॉक्टरों और अस्पताल प्रबंधन से भी चर्चा की और बेहतर से बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए। डॉक्टरों ने बताया की घटना में खलको के जबड़े और आंख में चोट लगी है। उन्हें भर्ती कर जांच और इलाज शुरू कर दिया गया है। बाकी उनका स्वास्थ्य ठीक है। आईजी और कलेक्टर ने घायल जवान की सहायता के लिए पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी नियुक्त कर दिए हैं। अधिकारियों ने घायल जवान के परिवार जनों से भी मुलाकात कर उन्हें ढाढस बंधाया। इस अवसर पर एसडीएम पीयूष तिवारी सहित पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी उपस्थित थे।

HNS24 NEWS

RELATED ARTICLES
LEAVE A COMMENT