महालक्ष्मी नारी न्याय योजना के प्रति महिलाओं का बढ़ा रुझान बीजेपी घबराई
HNS24 NEWS April 18, 2024 0 COMMENTS
रायपुर/ 18 अप्रैल 2024। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की पांच न्याय और 25 गारंटी के आगे भारतीय जनता पार्टी के दुष्प्रचार फीका और कमजोर पड़ गए. महालक्ष्मी नारी न्याय योजना जिसमें महिलाओं को सालाना 1 लाख यानी हर माह 8333 रुपए मिलेगा उसके फार्म भरने की महिलाओं में होड़ मच गई है. इससे भाजपा घबराई हुई हैं।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा के पास इस देश के महिला, किसान, युवा, मजदूर को लेकर कोई योजना नहीं है. कांग्रेस ने देश के सामन अपने विजन को रखा है. जिसको लेकर जनता में उत्साह है और भाजपा को अपनी हार नजर आ रही है।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा में जाकर जो महिला नेत्रियां कांग्रेस की बुराई कर रही है. उन्हें अपने भूतकाल को देखना चाहिए. कांग्रेस ने उन्हें महापौर से लेकर हर पदों में दायित्व दिया है. संगठन में भी उच्च पद में रहे हैं. कांग्रेस में महिलाओं का जितना सम्मान है वह भाजपा में नहीं है. कांग्रेस आधी आबादी को उनका पूरा हक देने की हमेशा पक्षधर रही है।
RELATED ARTICLES
R.O.No: 13207/42

R.O.No: 13129/135

Recent Posts
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 28 स्कूलों में स्मार्ट क्लास-रूम का किया शुभारंभ
- छत्तीसगढ़ के विष्णु शासन काल की सबसे बड़े सर्जरी , 41IAS अफसरों का तबादला
- सटोरिया के कब्जे से नगदी रकम 10,500/- रूपये जप्त
- थाना बसंतपुर राजनांदगांव पुलिस की कार्यवाही
- सुरक्षा बलों की बड़ी कार्यवाही थाना उसूर एवं थाना जांगला क्षेत्रान्तर्गत विस्फोटक सहित 04 माओवादी गिरफ्तार