April 22, 2025
  • 10:58 pm महादेव सट्टा ऐप का महाघोटाला : 573 करोड़ की जब्ती, बॉलीवुड से हवाला नेटवर्क तक ईडी की करारी चोट
  • 10:30 pm क्रिएटर इकोनॉमी के क्षेत्र में कार्यरत रचनाकारों के लिए वेव्स एक बड़ा अवसर : केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण और संसदीय कार्य राज्य मंत्री डॉ. एल मुरुगन
  • 10:18 pm छत्तीसगढ़ में हर पुलिस थाने और DSP स्तर के अधिकारी गंभीर अपराध के मामलों में NATGRID का उपयोग करें
  • 10:07 pm छत्तीसगढ़ में 4 नए स्मार्ट औद्योगिक पार्क स्थापित होंगे: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की घोषणा
  • 7:44 pm नए कानूनों को प्रभावी ढंग से लागू करने में अग्रणी भूमिका निभाएगा छत्तीसगढ़ : विष्णु देव साय

रायपुर 18 जनवरी 2022/  राम जन्मभूमि अयोध्याधाम से पावन ज्योति आज छत्तीसगढ़ पहुंची। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को आज राज्य अतिथि गृह पहुना में  राम जन्मभूमि आयोध्याधाम से पावन ज्योति लेकर राजधानी रायपुर पहुंचे रामभक्तों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पवित्र ज्योति कलश सौंपा। मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि राजधानी रायपुर के  राम मंदिर में ज्योति कलश को रखा जाएगा, जहां से प्रदेश भर में पावन ज्योति भेजी जाएगी। मुख्यमंत्री ने  रामलला प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर प्रदेशवासियों से घर-घर ज्योति जलाने अपील की।

आयोध्याधाम से पावन ज्योति लेकर छत्तीसगढ़ पहुंचे रामभक्तों ने मुख्यमंत्री  साय को बताया कि रामभक्तों का सात सदस्यीय दल रामजन्मभूमि से ज्योति कलश लाने गया था। उल्लेखनीय है कि दल में मुस्लिम सम्प्रदाय से भी भिलाई निवासी  रज्जन अकील खान और  शाहनवाज ने अपनी सहभागिता दी है। दल में  प्रग्नेश महेंद्र भाई पटेल,  राजू साहू,  अरविंद पटेल,  आकाश पाल आदि शामिल रहे। मुख्यमंत्री को रामभक्तों द्वारा  आयोध्याधाम का प्रसाद भी भेंट किया। इस अवसर  रोहित कौशिक,  प्रकाश शर्मा, पंडित विकास शास्त्री,  टीका राम साहू,  राजेश तिवारी,  महेश सहित अनेक रामभक्त उपस्थित रहे।

HNS24 NEWS

RELATED ARTICLES
LEAVE A COMMENT